Huawei MateBook D 14 Laptop:मेटबुक सीरीज अपने पतले और हल्के डिजाइन के लिए जानी जाती है। यह लैपटॉप बेहद पोर्टेबल है और आप इसे आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। साथ ही इन लैपटॉप्स में आपको मिलता है किनारों से सिमटे हुए बेजल वाली शानदार डिस्प्ले जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करती है।
Huawei MateBook D 14 Laptop Display
Huawei MateBook D 14 Laptop अपने पतले और हल्के डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, लेकिन इसका डिस्प्ले भी कमाल का है,डिस्प्ले का साइज 14 इंच यानी की 35.56 सेमी का यह आपको काम करने के लिए जगह देता है, फिर चाहे आप दस्तावेज़ों पर काम कर रहे हों, फिल्में देख रहे हों या वेब ब्राउज़ कर रहे हों,इसकी डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है, जिसमें टेक्स्ट और डिटेल्स से भरपूर इमेजेज शामिल हैं।इसकी पिक्सेल डेंसिटी आपको 157ppi देखने को मिल जाती है ,यह LED डिस्प्ले के साथ काम करते हैं और अच्छी चमक प्रदान करते हैं।यह 250 निट्स के साथ यह चमक अधिकांश इनडोर उपयोग के लिए बेहतरीन है।हालांकि मेटबुक में टचस्क्रीन डिस्प्ले नहीं है.
Huawei MateBook D 14 Laptop Design
Huawei MateBook D 14 Laptop अपने प्रीमियम डिज़ाइन के लिए जाना जाता है, जो पतला, हल्का और बेहद सुंदर होता है। जैसा कि आपको बता दे की यह मेटबुक सिर्फ 15.9 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन केवल 1.38 किलोग्राम है। यह इसे बेहद अलग और बेहतरीन बनाता है और आप इसे आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।मेटबुक में पतले बेज़ल के साथ एक बेहतरीन डिस्प्ले है जो अधिक स्क्रीन रियल एस्टेट प्रदान करता है। इससे आपको काम करने या मनोरंजन करने के लिए अधिक जगह मिलती है,यह हुवावे मेटबुक कई रंगों में उपलब्ध है, जिससे आप अपने पसंद का रंग चुन सकते हैं।
Huawei MateBook D 14 Laptop Memory
यह Huawei MateBook D 14 Laptop में आपको 8GB DDR4 रैम मिल सकती है. यह रोज के कार्यों जैसे इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और वीडियो देखने के लिए बेहतरीन है. लेकिन अगर आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग या हाई-एंड गेमिंग करने का सोच रहे हैं, तो आपको 16GB रैम वाला मॉडल चुनना चाहिए.हुआवेई मेटबुक DDR4 रैम का इस्तेमाल करता है. और इसमें केवल एक मेमोरी स्लॉट होता है. इसका मतलब है कि रैम को बाद में बढ़ाया नहीं जा सकता.पर यह हुआवेई मेटबुक 1x8GB रैम कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है. इसका मतलब है कि एक सिंगल रैम स्टिक लगी होती है जिसकी क्षमता 8GB है.
Huawei MateBook D 14 Laptop Battery
Huawei MateBook D 14 Laptop में आपको 56 W की AC एडाप्टर देखने को मिल सकती है ,जो हुवावे मेटबुक के कई अलग-अलग मॉडल हैं और हर मॉडल की बैटरी लाइफ थोड़ी बहुत अलग हो सकती है. आमतौर पर, कंपनी का दावा है कि मेटबुक एक बार चार्ज करने पर 10 से 13 घंटे तक चल सकती है. लेकिन यह आंकड़ा इस्तेमाल के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है.उदाहरण के तौर पर, अगर आप सिर्फ वीडियो देख रहे हैं या इंटरनेट ब्राउजिंग कर रहे हैं, तो बैटरी 10 घंटे से भी ज्यादा चल सकती है. लेकिन अगर आप हाई-परफॉर्मेंस गेम खेल रहे हैं या ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम कर रहे हैं, तो बैटरी 4-5 घंटे ही चल पाएगी.
Huawei MateBook D 14 Laptop Processor
यह Huawei MateBook D 14 Laptop जो AMD Ryzen 5 3500U प्रोसेसर से लैस है, जो एक बेहतरीन क्वाड-कोर प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर 2.1 गीगा हर्ट्ज़ की बेस क्लॉक स्पीड और टर्बो बूस्ट के साथ और भी ज्यादा स्पीड प्रदान करता है। इसका मतलब है कि आप आसानी से वीडियो देख सकते हैं, वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं, दस्तावेज़ों पर काम कर सकते हैं, और यहां तक कि हल्का फुल्का गेमिंग भी कर सकते हैं।हुवावेई मेटबुक में AMD Radeon Vega 8 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी शामिल है। यह ग्राफिक्स कार्ड आपको फोटो एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे मूल कार्यों को करने की अनुमति देता है।
Huawei MateBook D 14 Laptop Specification
Feature | Details |
---|---|
Brand | Huawei |
Model | 14 |
Operating System | Windows 10 Home Basic |
Operating System Type | 64-bit |
SSD Capacity | 512 GB |
Wireless LAN | 802.11 a/b/g/n/ac |
Wi-Fi Version | 5 |
Bluetooth | Yes |
Bluetooth Version | 4.2 |
Ports | |
– USB 3.0 slots | 1 |
– USB 2.0 slots | 1 |
– USB Type C | 1 |
– Headphone Jack | Yes |
– Microphone Jack | Yes |
Multimedia | |
– Webcam | Yes |
– Webcam Resolution | 1 MP |
– Video Recording | 720p HD |
– Secondary cam (Rear-facing) | No |
– Speakers | Dual Speakers |
– Microphone Type | Dual Microphone |
Peripherals | |
– Pointing Device | Touchpad with multi-touch gesture support |
– Keyboard | Chiclet keyboard, Full-size keyboard |
– Fingerprint Scanner | Yes |
Others | |
– Warranty | 1 Year |
– Sales Package | Laptop, Battery, AC Adapter, User Guide |
Huawei MateBook D 14 Laptop Price
नए जमाने के लेटेस्ट प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड से लैस, हुवावे मेटबुक सीरीज मल्टीटास्किंग और हैवी सॉफ्टवेयर चलाने में भी सहज है। फिर चाहे आप वीडियो एडिटिंग करना चाहते हों या हाई-एंड गेम्स खेलना चाहते हों, यह लैपटॉप आपको निराश नहीं करेगा।हुवावे मेटबुक सीरीज की कीमतें आपके चुने हुए मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स पर निर्भर करती हैं। भारत में Huawei MateBook D 14 Laptop की शुरुआती कीमत ₹64,077 से शुरू होती है और हाई-एंड मॉडल्स के लिए लगभग ₹85,999 तक जा सकती है।
- इसे भी पढ़ सकते है.