Infinix Inbook Y2 Plus Laptop:Infinix Inbook Y2 Plus उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक किफायती लैपटॉप की तलाश में हैं जो सभी प्रकार के कार्यों को संभाल सके और साथ ही साथ बेहतरी लैपटॉप भी हो. यह उन छात्रों और युवा लोगो के लिए भी बेहतरीन है जो ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फ्रॉम होम और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी काम के लिए एक लैपटॉप चाहते हैं.
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Display
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop एक शानदार डिस्प्ले के साथ आता है, जो आपको एक लाजवाब देखने का अनुभव प्रदान करता है। डिस्प्ले का साइज आपको 15.6 इंच यानी की 39.62 सेमी यह एक बड़ा डिस्प्ले मिलती है, जो मल्टीटास्किंग, फिल्में देखने और गेम खेलने के लिए बेहतरीन है,डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल (FHD) इमेज क्वालिटी प्रदान करता है,इसकी पिक्सल डेंसिटी 141ppi है,लेकिन यह टचस्क्रीन नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को टचस्क्रीन डिस्प्ले पसंद आते हैं, लेकिन यह लैपटॉप एक सिम्पल डिस्प्ले के साथ आता है,इसकी रिफ्रेश रेट 60 Hz है जो ज्यादातर लैपटॉप में पाया जाता है। इसकी ब्राइटनेस 260 nits मिल जाती है, यह ब्राइटनेस लेवल इनडोर उपयोग के लिए बेहतरीन है.
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Design
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop को पतला और आसानी से ले जाने योग्य बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है,यह केवल 17.9 मिलीमीटर की मोटाई और 1.8 किलोग्राम वजन के साथ यह लैपटॉप आसानी से आपके बैग में फिट हो जाता है और आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। पतला होने के बावजूद, Infinix Inbook Y2 Plus काफी मजबूत है। इसका पूरा शरीर एल्यूमीनियम मेटल से बना है, जो न सिर्फ इसे टिकाऊ बनाता है बल्कि देखने में भी प्रीमियम लगता है। यह लैपटॉप स्टाइलिश भी है और यह सिर्फ एक रंग नीले रंग में उपलब्ध है।
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Memory
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop जो दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है. इसमें आपको रैम कैपेसिटी 8GB मिलती है. आप इसपर इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क, और हल्की फोटो एडिटिंग आसानी से कर सकते हैं.रैम टाइप की बात करे तो आपको इसमें LPDDR4X रैम लेटेस्ट और सबसे पावरफुल रैम में से एक है. ये कम बिजली खपत करती है और बेहतर परफॉर्मेंस देती है.इसकी रैम स्पीड 3733 Mhz मिल सकती है,इस Infinix Inbook Y2 Plus में सिर्फ एक रैम स्लॉट है. इसका मतलब है कि आप भविष्य में रैम को अपग्रेड नहीं कर सकते.लेकिन मेमोरी लेआउट के रूप में 1*8 Gigabyte मिलती है.
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Battery
Infinix Inbook Y2 Plus में लिथियम पोलीमर (Li-Po) बैटरी है। यह बैटरी आपको लगभग 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इस लैपटॉप की एक खासियत यह है कि यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 45W का चार्जर शामिल है, जो लगभग 60 मिनट में बैटरी को 75% तक चार्ज कर सकता है।
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Processor
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop लैपटॉप 11वीं पीढ़ी के Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर द्वारा डिजाइन किया गया है। यह प्रोसेसर सभी प्रकार के कार्यों को करने के लिए काफी सक्षम है, जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, वेब ब्राउजिंग, और ईमेल। इसमें 1.7 गीगार्ट्ज़ की बेस क्लॉक स्पीड है, लेकिन यह टर्बो बूस्ट को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि प्रोसेसर जरूरत के अनुसार गति बढ़ा सकता है, जो आपको अधिक मांग वाले कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद करता है। यह गेमिंग लैपटॉप नहीं है। इसमें केवल Intel UHD ग्राफिक्स हैं, जो हल्के फोटो एडिटिंग और वीडियो प्लेबैक के लिए उपयुक्त हैं।
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Specification
Feature | Specification |
---|---|
Brand | Infinix |
Model | Inbook Y2 Plus XL29 |
Operating System | Windows 11 Home Basic |
Operating System Type | 64-bit |
SSD Capacity | 512 GB |
Wireless LAN | 802.11 a/b/g/n/ac |
Wi-Fi Version | 5 |
Bluetooth | Yes |
Bluetooth Version | 5.1 |
USB 3.0 Slots | 2 |
SD Card Reader | Yes |
Headphone Jack | Yes |
Microphone Jack | Yes |
VGA Port | No |
Webcam | Yes |
Video Recording | 720p |
Speakers | Built-In Speakers |
Sound Technologies | DTS Audio Processing |
In-built Microphone | Yes |
Microphone Type | Built-In Microphones |
Pointing Device | Multi-Touch AG Glass Touchpad |
Backlit Keyboard | Yes |
Fingerprint Scanner | No |
Warranty | 1 Year |
Sales Package | Laptop, Power Adapter, User Manual, Warranty Card |
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop Price
Infinix Inbook Y2 Plus Laptop उन छात्रों और युवा लोगो के लिए एक बेहतरीन लैपटॉप है जो स्टाइलिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती दाम चाहते हैं. इसकी कीमत ₹27,490 से शुरू होती है, जो इस सेगमेंट में काफी बेहतरीन है.
- इसे भी पढ़ सकते है.