Infinix Zero Book Laptop:देखिये Infinix Zero Book आपको 12th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस मिल जाएगी, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है,यह प्रोसेसर 14 कोर और 20 थ्रेड्स तक का परफॉर्मेंस देता है। चाहे आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों, स्टूडेंट हों या फिर हाई-एंड गेमिंग का मज़ा लेना चाहते हों, यह लैपटॉप हर काम को आसानी से निभा सकता है।
Infinix Zero Book Laptop Display
Infinix Zero Book Laptop अपने 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ स्पेस देता है. चाहे आप ऑफिस वर्क कर रहे हों फिल्में देख रहे हों या गेम खेल रहे हों यह डिस्प्ले आपको एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है.जो फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन1920 x 1080 पिक्सल के साथ टेक्स्ट और इमेजेज़ को बेहतरीन दिखाई देते हैं. आप छोटे चीज को भी आसानी से देख सकते हैं.साथ ही में 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आप आराम से काम कर सकते हैं,हालाँकि इस लैपटॉप में टचस्क्रीन नहीं है, फिर भी यह सभी कार्यों के लिए काफी बेहतरीन है.जो141ppi का पिक्सल डेंसिटी आपको अच्छा एक्सपीरियंस देता है.
Infinix Zero Book Laptop Design
Infinix Zero Book Laptop की सबसे खास बात इसकी पतली और हल्की बनावट है। यह लैपटॉप केवल 16.9 मिलीमीटर मोटा है, और इसका वजन मात्र 1.80 किलोग्राम है। यह ले जाने में बहुत आसान है और आप इसे आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।यह ग्रे रंग में आता है, लेकिन यह कोई साधारण ग्रे रंग नहीं है। इस लैपटॉप में कंपनी ने खास मीटियोराइट फेज डिज़ाइन का इस्तेमाल किया है। यह डिज़ाइन लैपटॉप को एक अलग और आकर्षक रूप देता है।
Infinix Zero Book Laptop Memory
Infinix Zero Book Laptop में 16 GB LPDDR5 रैम है। इसका मतलब है कि आप जितने अधिक एप्लिकेशन चलाते हैं, उतनी ही अधिक रैम की आवश्यकता होती है।साथ में आपको इस लैपटॉप में केवल 1 रैम स्लॉट है। इसका मतलब है कि आप रैम को अपग्रेड नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसकी मेमोरी लेआउट के रूप में आपको 1*16 Gigabyte देखने को मिलती है।
Infinix Zero Book Laptop Storage
Infinix Zero Book Laptop की परफॉर्मेंस और डिजाइन के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं इसके स्टोरेज के बारे में. स्टोरेज किसी भी लैपटॉप का अहम हिस्सा होता है, क्योंकि यही वो जगह है जहां आप अपने जरूरी फाइल्स, फोटोज़, विडियो और दूसरी चीज़ें रखते हैं. ये बेस वेरिएंट है जिसमें आपको 512 GB की सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) मिलती है. 512 GB स्टोरेज आज के ज़माने में काफी अच्छा माना जाता है. आप इसपर आसानी से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, कई सारे सॉफ्टवेयर, हाई-डेफिनिशन फिल्में और गाने रख सकते हैं.
Infinix Zero Book Laptop Battery
Infinix Zero Book Laptop उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो एक शानदार बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप की तलाश में हैं. यह लैपटॉप ली-आयन (Li-Ion) बैटरी से लैस है, जो आपको लगभग 10 घंटे तक का इस्तेमाल का समय प्रदान करती है. इसका मतलब है कि आप बिना किसी चिंता के यात्रा कर सकते हैं, कॉफी शॉप पर काम कर सकते हैं, या लम्बी मीटिंग्स में शामिल हो सकते हैं.जिसमे आपको 65 W की चार्जर भी मिल जाती है।
Infinix Zero Book Laptop Processor
Infinix Zero Book Laptop में 12वीं पीढ़ी का Intel Core i5-12500H प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर 2.5 गीगार्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलता है और इसमें 14 कोर हैं. ज्यादा कोर होने का मतलब है, कि ये लैपटॉप एक साथ कई कामों को आसानी से संभाल सकता है. चाहे आप वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं, गेम खेलना चाहते हैं, या फिर ऑफिस के लिए वर्ड प्रोसेसिंग करना चाहते हैं, यह प्रोसेसर सभी कामों को बिना किसी दिक्कत के अंजाम दे सकता है. जिसमे Intel Iris Xe की ग्राफिक्स प्रोसेसर भी मिल जाती है।
Infinix Zero Book Laptop Specification
Category | Information |
---|---|
Brand | Infinix |
Model | Zero Book ZL12 |
Operating System | Windows 11 Home Basic |
Wireless LAN | 802.11 a/b/g/n/ac |
Wi-Fi Version | 5 |
Bluetooth | Yes |
Bluetooth Version | 5.2 |
Ports | |
USB 3.0 slots | 2 |
USB Type C | 2 |
Headphone Jack | Yes |
Microphone Jack | Yes |
Multimedia | |
Webcam | Yes |
Video Recording | 720p |
Speakers | Built-In Speakers |
In-built Microphone | Yes |
Microphone Type | Built-In Microphones |
Peripherals | |
Keyboard | Full-size Chiclet Keyboard |
Backlit Keyboard | Yes |
Fingerprint Scanner | Yes |
Others | |
Warranty | 1 Year |
Sales Package | Laptop, Power Adaptor, User Guide, Warranty Documents |
Infinix Zero Book Laptop Price
Infinix Zero Book भारतीय बाजार में धूम मचा रहा है। यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो दमदार परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप चाहते हैं, वो भी बिना जेब ख़ाली किए तो Infinix Zero Book Laptop आपके लिए बहुत ही बढ़िया है,क्योक इसकी कीमत ₹48,990 है।
- इसे भी पढ़ सकते है.