MarQ Falkon Aerbook Laptop:MarQ by Flipkart ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपना पहला लैपटॉप Falkon Aerbook लॉन्च किया है। यह लैपटॉप उन लोगो के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक पतला, हल्का और दमदार लैपटॉप चाहते हैं, वो भी किफायती दाम में इसमें 256GB SSD स्टोरेज आपको अपने जरूरी फाइल्स और डाटा को स्टोर करने के लिए जगह देता है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Display
MarQ Falkon Aerbook Laptop अपने शानदार डिस्प्ले के साथ आपको एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। डिस्प्ले का साइज 13.3 इंच यानी की 33.78 सेमी मिलती है, यह एक कॉम्पैक्ट लैपटॉप के लिए शानदार आकार है, डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल (FHD) इमेज क्वालिटी देता है। आप फिल्में देखने, फोटो एडिटिंग करने और दस्तावेज़ों पर काम करने का आनंद ले सकते हैं।पिक्सल डेंसिटी के रूप में 166ppi दिखाई देता है, जिससे इमेजेज भी बेहतरीन नजर आती हैं। इसमें LED डिस्प्ले हैं.जो स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ नजर आती है। हालांकि,गेमिंग के लिए यह थोड़ा कम हो सकता है।इसमें टचस्क्रीन फीचर नहीं है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Design
MarQ Falkon Aerbook Laptop अपने पतले और हल्के डिज़ाइन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। केवल 16.5 मिलीमीटर की चौड़ाई और 1.26 किलोग्राम वजन के साथ, यह लैपटॉप अपने रूप से धांसू है, जिससे आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।यह लैपटॉप दिखने में न सिर्फ पतला और हल्का है, बल्कि यह नई और स्टाइलिश भी है। इसका स्लेट ग्रे रंग इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Memory
MarQ Falkon Aerbook Laptop में आपको 8 जीबी रैम मिलती है। लेकिन ज्यादा हाई-एंड गेमिंग या बहुत भारी वीडियो एडिटिंग के लिए कम पड़ सकती है।रैम टाइप की बात करे तो यह LPDDR3 है, लेकिन यह पावर खपत को कम रखने में मदद करती है, जो लैपटॉप की बैटरी लाइफ के लिए अच्छा है। जिसमे आपको 1600 मेगाहर्ट्ज की रैम स्पीड ठीक-ठाक है। तेज स्पीड वाली रैम इस्तेमाल करने से आपका लैपटॉप ज्यादा रफ्तार से काम करेगा।इस लैपटॉप में सिर्फ एक ही मेमोरी स्लॉट है। यानी भविष्य में आप रैम को बढ़ा नहीं सकते। जिसके साथ इस लैपटॉप में 8GB की रैम एक ही चिप (1x8GB) में दी गई है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Storage
यदि आप एक छात्र हैं, जो ज्यादातर वर्ड प्रोसेसिंग प्रेजेंटेशन और ऑनलाइन रिसर्च करते हैं, तो 256GB स्टोरेज आपके लिए बहुत हो सकता है. हालाँकि यदि आप बड़े वीडियो प्रोजेक्ट या गेमिंग पर विचार कर रहे हैं, तो आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता हो सकती है.लेकिन MarQ Falkon Aerbook Laptop में आपको 256GB स्टोरेज मिलती है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Battery
MarQ Falkon Aerbook Laptop में आपको 2 सेल Li-Po बैटरी मिलती है। Li-Po बैटरी का मतलब है लिथियम पोलीमर बैटरी। यह नई तरह की रिचार्जेबल बैटरी है, जो Li-ion बैटरी से भी ज्यादा पतली और हल्की होती है। साथ ही ये सुरक्षित भी मानी जाती हैं। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप लगभग 5 घंटे तक चल सकता है। हालांकि, यह इस्तेमाल के आधार पर कम या ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन इसको चार्ज करने के लिए आपको इसमें 40 W की AC एडाप्टर मिल जाती है, जिसके सहायता से आप चार्ज कर सकते है।
MarQ Falkon Aerbook Laptop Processor
MarQ Falkon Aerbook Laptop में 8th Gen Intel Core i5-8265U प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर रोज के कामों को आसानी से संभाल सकता है. चाहे आप ऑफिस वर्क कर रहे हों, इंटरनेट ब्राउजिंग कर रहे हों या फिर हल्की-फुल्की फोटो एडिटिंग कर रहे हों, ये प्रोसेसर आपको निराश नहीं करेगा.इस प्रोसेसर की बेस क्लॉक स्पीड 1.6 GHz है, लेकिन यह टर्बो बूस्ट के साथ 3.9 GHz तक की स्पीड दे सकता है. इसका मतलब है, कि जब आपको ज्यादा परफॉर्मेंस की जरूरत होगी, तब ये प्रोसेसर अपने आप तेज हो जाएगा.
MarQ Falkon Aerbook Laptop Specification
Attribute | Details |
---|---|
Brand | MarQ |
Model | Falkon Aerbook |
Operating System | Windows 10 Home Basic |
Operating System Type | 64-bit |
Wireless LAN | 802.11 a/b/g/n/ac |
Wi-Fi Version | 5 |
Bluetooth | Yes |
Bluetooth Version | 5.0 |
Other Networking Options | Multi-Format SD Media card Reader |
USB 3.0 slots | 2 |
USB Type C | 1 |
SD Card Reader | Yes |
Headphone Jack | Yes |
Microphone Jack | Yes |
Multimedia | |
Webcam | Yes |
Webcam Resolution | 2 MP |
Video Recording | 720p HD |
Secondary cam (Rear-facing) | No |
Speakers | Built-in Speaker |
In-built Microphone | Yes |
Peripherals | |
Pointing Device | Precision TouchPad with Multi Gesture Support |
Keyboard | Standard English Keyboard |
Fingerprint Scanner | No |
Others | |
Warranty | 1 Year |
Sales Package | Laptop, Battery, AC Adapter, User Guide |
MarQ Falkon Aerbook Laptop Price
MarQ Falkon Aerbook Laptop की कीमत ₹59,999 है। इस दाम में ये लैपटॉप उन स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो एक बेहतरीन और परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप चाहते हैं।अगर आप एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो स्टाइलिश पतला हल्का और दमदार हो तो MarQ Falkon Aerbook आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
- इसे भी पढ़ सकते है.